
फोटो: Navbharat Times
अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का लखनऊ में खतरा, 104 सुअरों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का खतरा पैदा हो गया है। यहां 104 सुअरों की मौत फ्लू के कारण हुई है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन इनके मांस और अन्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सफाई, सैनिटाइजेशन करने पर जोर दिया है। फ्लू के खतरे के बीच लखनऊ नगर निगम जागरूकता अभियान भी शुरू करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस फ्लू के प्रति जागरूक हो सकें।