अर्चना पूरन सिंह ने छोड़ा कपिल शर्मा शो, शेखर सुमन के साथ इस शो में दिखेंगी
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अब अर्चना पूरन सिंह दिखाई नहीं देंगी। अब अर्चना कॉमेडियन-एक्टर शेखर सुमन के साथ नया शो लेकर आ रही है। नए शो के बारे में जानकारी अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि नया शो कब आएगा। मगर फैंस नए शो को लेकर काफी उत्साहित हो गए है। कई फैंस कपिल शर्मा शो छोड़ने पर दुखी भी हैं।