आर्थिक संकट के बीच भारत ने की मदद, श्रीलंका पहुंची 11,000 टन चावल की एक खेप
श्रीलंका में बढ़ रहे आर्थिक संकट के बीच भारत ने मदद के लिए 11000 टन चावल की खेप भेजी है। दरअसल अप्रैल 13 और 14 को श्रीलंका में श्रीलंकाई नववर्ष का त्योहार मनाया जाना है। आर्थिक संकट के कारण खान पान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसी को देखते हुए भारत ने एक हफ्ते में 16000 टन अनाज की खेप श्रीलंका को मदद के रूप में दी है। वहीं,भारत ने यह भी कहा है की मदद लगातार जारी रहेगी।