अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारे अभी कई विधायक अरेस्ट होंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे अभी कई विधायक गिरफ्तार किए जाएंगे। केजरीवाल का ये बयान आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद आया है। उन्होंने कहा कि हमारे गुजरात जाने के कारण ये परेशानी बढ़ी है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान को दो वर्ष पुराने वक्फ बोर्ड भर्ती मामले में मिली अनियमितताओं को लेकर गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है।