असम बना ट्रांसजेंडरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने वाला पहला राज्य
एक अनूठी पहल के तहत असम सरकार ने राज्य में ट्रांसजेंडरों के लिए एक COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, समुदाय के 30 सदस्यों को मई 14 को गुवाहाटी के एक आश्रय गृह में पहली खुराक के साथ टीका लगाया गया था। साल 2011 की जनगरणा अनुसार असम राज्य में लगभग 11,374 ट्रांसजेंडर रहते हैं। वैक्सीन की आपूर्ति होने पर गुवाहाटी में वर्तमान में चल रहे अभियान को अन्य भागों में भी विस्तारित किया जाएगा।