असम में 17 बांग्लादेशी गिरफ्तार, धार्मिक उपदेश देने का है मामला
धार्मिक उपदेश देने'' के मामले में असम के बिश्वनाथ जिले से सितंबर 18 को 17 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि असम में ऐसी उपदेशकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इनमे से आठ लोग पुलिस रिमांड पर और बाकी लोग न्यायिक हिरासत में है। जांच में पता चला कि ये लोग पर्यटन के लिए नहीं आए थे।