असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 117
असम में कई जिलों में नदियों में पानी खतरे के निशान से उपर बह रहा है। यहां जून 24 को बाढ़ से 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस दौरान कुल 10 लोगों की जान बाढ़ के कारण गई है। राज्य में कुल 117 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके है। बाढ़ के कारण 91658.49 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। राज्य में सेना, पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मी राहत कार्य में जुटे है।