असम में भूस्खलन के बाद बाढ़ की चेतावनी, तीन की मौत
असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन आने के बाद बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इस भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के कारण इलाके के 80 घरों पर प्रभाव पड़ा है। प्राधिकरण ने 25 हजार लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। जिले में राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में शरण ले रहे हैं।