आसमान में तारों की संख्या से ज़्यादा धरती पर मौजूद हैं पेड़
पृथ्वी पर पेड़ो की संख्या को लेकर अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक पूरी दुनिया हर साल 15 अरब पेड़ काटे जाते हैं। इसके बावजूद भी दुनिया भर में 34 खरब पेड़ मौजूद हैं। इसके साथ ही एक रोचक जानकारी भी सामने आई है कि आकाशगंगा में सितारों की संख्या 100 अरब से 400 अरब के बीच हो सकती है। जो पृथ्वी पर मौजूद पेड़ो से बहुत कम है।