अशोक गहलोत नहीं लडेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया के मांगी माफी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से पूर्ण रूप से बाहर हो गए है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाल के दिनों में जो हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। उन्होंने ये भी साफ किया कि राज्य में जो हुआ उसमें वो शामिल नहीं थे मगर नैतिकता के आधार पर उन्होंने माफी मांगी है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत सबसे आगे थे।