आतंकवादी यासीन भटकल, 10 अन्य पर भारत के खिलाफ 'युद्ध छेडऩे' का आरोप
दिल्ली की एक अदालत ने आतंकी मामलों और देश के खिलाफ युद्ध छेडऩे के मामले में यासीन भटकल, 10 अन्य के खिलाफ आज आरोप तय किए। अदालत ने कहा, भटकल भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए बार-बार आतंकी गतिविधियों में शामिल था। अदालत ने कहा, विस्फोटक, आईईडी बनाने के संबंध में उपकरणों से निकाले गए डिजिटल डेटा से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि वह न केवल आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की एक बड़ी साजिश में शामिल था।