अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 36 हजार लीटर तेल से प्रकाशित होंगे नौ लाख दीये
इस बार अयोध्या दीपोत्सव में कुल नौ लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इन दीयों को जलाने के लिए कुल 12 हजार वॉलंटियर एक साथ आए हैं, जो 36 हजार लीटर तेल से दीये जलाएंगे। वहीं पूरे अयोध्या भर में कुल 12 लाख दीयों का प्रकाश किया जाएगा। राम की पौड़ी में कुल नौ लाख, राम जन्मभूमि परिसर में 51 हजार व यहां के अन्य मंदिरों में कुल तीन लाख दीयों को जलाकर प्रकाश किया जाएगा।