अयोध्या में मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीज फेकने वाले सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या को ईद से पहले सुलगाने के लिए अराजक तत्वों ने संप्रदाय के धर्म ग्रंथ पर आपत्तिजनक लिखी बातों के कागज शहर की दो मस्जिदों समेत तीन स्थानों पर फेंके थे। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रण में लिया। साथ ही, साजिश रचने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। मुख्य आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख बताया जा रहा है।