आयरन की कमी से शरीर में होती है कई बीमारियां, जानें लक्षण
आयरन शरीर के लिए जरूरी मिनरल में से एक है। आपको सेहतमंद रखने में आयरन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई लोग दिन में ऊंघते हैं जबकि रात में नींद नहीं आती। ऐसे लोगों को आयरन की जांच करवानी चाहिए। अगर आपको पेट की बीमारियां हैं, खाना ठीक से नहीं पचता, एसिडिटी होती है तो बॉडी में खून की कमी होगी। पेट या आंतों में पेप्टिक अल्सर बन जाता है तो यह आयरन की कमी को दर्शाता है।