आयशा मलिक बनी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट को जनवरी 24 को पहली महिला जज के तौर पर आयशा मलिक ने शपथ ली है। इसी के साथ जनवरी 24 का दिन पाकिस्तान के इतिहास में और खास हो गया है। आयशा मलिक की पदोन्नति को लेकर कानून मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया था जिसे राष्ट्रपति आरिफ अल्वी में मंजूरी दी थी। आयशा का कार्यकाल 2031 तक होगा। वर्ष 2030 में वो चीफ जस्टिस बनने के योग्य हो जाएंगी।