बाबा रामदेव को दिग्विजय सिंह ने बताया भाजपा का एजेंट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए बाबा रामदेव को भाजपा का एजेंट बताया है। 2011 की इस वीडियो में बाबा रामदेव पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उस समय पेट्रोल 68 रुपये था तो रामदेव विरोध पर उतर आए थे, आज पेट्रोल 100 के पार होने के बावजूद वह चुप हैं।