
फोटो: NDTV
बाढ़ के कारण 26 लोगों की हुई मौत, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम में बाढ़ के कारण काफी परेशानियां हो रही हैं। असम में 17 जिलों में बाढ़ के कारण 5.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में अबतक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मानें तो बाढ़ से 5,80,100 से अधिक लोग प्रभावित हैं। बता दें कि मई 24 को दीमा हसाओ जिले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दौरा किया था।