बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को एयरलिफ्ट कर बचाया गया
मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की नाव पर पेड़ गिर जाने से नाव में खराबी आ गयी। उन्हें और अन्य फंसे 9 लोगों को सेना की मदद से बचाया गया। कांग्रेस ने इस घटना की आलोचना करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री को जब पता लगा कि नौ लोग एक छत पर फंसे हुए हैं तो वह स्वयं एनडीआरएफ टीम के साथ मदद के लिए पहुंचे थे।