बच्चों को भड़काने के आरोप में मुंबई पुलिस ने किया हिंदुस्तानी भाऊ को गिरफ्तार
इंटरनेट की दुनिया मे हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर यूट्यूबर विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने बच्चों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में वकार खान नाम के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे बच्चों को प्रोटेस्ट के लिए उकसाया गया। इसके बाद जनवरी 31 को कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि कोरोना काल में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाए।