बढ़ती महंगाई के खिलाफ नवंबर 14 से जनजागरण अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ नवंबर 14 से नवंबर 29 तक जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इसके जरिए कांग्रेस बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को सबसे ऊपर रखेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अक्टूबर 26 को दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले बैठक में कृषि और किसान पर हमले, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई से लड़ने का संकल्प लिया गया है।