बेंगलुरु बना भारत का सबसे भाषाई विविधता वाला शहर
2011 की जनगणना पर आधारित आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरू भाषा की दृष्टि से सबसे विविध जिले के रूप में पाया गया है, जहां 107 अनुसूचित और गैर-अनुसूचित भाषाएं हैं, पुणे भारत में दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार शहर में 44.62% लोग अनुसूचित भाषाओं में कन्नड़ बोलते हैं। शोध में शामिल डॉक्टर मुदित कपूर ने कहा, "हम यह निर्धारित करना चाहते थे कि ये भाषाएँ कहाँ बोली जाती हैं। हम यह भी देखना चाहते थे कि लोग कहाँ जा रहे हैं।"