बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को घातक हथियार रखने पर हुई 10 साल की जेल
बिहार के बाहुबली विधायक और आरजेडी नेता अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट ने फैसला देते हुए 10 वर्षों की जेल की सजा सुनाई है। एमपी एमएलए कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे ने अनंत को सजा सुनाई है। मोकामा से आरजेडी विधायक को कोर्ट ने जून 14 को दोषी करार दिया था। पुलिस ने वर्ष 2019 में ये मामला दर्ज किया था। माना जा रहा है कि अब अनंत सिंह की विधायकी जा सकती है।