
फ़ोटो: Zeenews.in
बिहार में भाजपा नेता को मारी गोली, नवादा थाना क्षेत्र का मामला
बिहार के शहर नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में सितंबर 30 की सुबह भारतीय जनता पार्टी नेता व ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मार दी गई है। इस गोलीबारी में बबलू सिंह बुरी तरह घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।