बिहार में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल, जारी हुआ लू का अलर्ट
बिहार में गर्मी अपने पूरे रूप में लौट आई है। दिन में सूरज की ऐसी तपिश होती है मानो आसमान से आग बरस रही हो। राजधानी पटना या प्रदेश के अन्य शहरों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के आसपास रहा। पूर्णिया और बांका सहित कई जिलों में लू जैसे हालात घोषित कर दिए गए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी राज्य के कई जिलों में पारा चढ़ने का अनुमान है।