बिहार में जनवरी से खुल जाएंगे सभी स्कूल और कॉलेज, करना होगा गाइडलाइन का पालन
बिहार सरकार द्वारा साल 2021 में जनवरी 4 से 9 महीने से बंद सभी स्कूल और कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूल और कॉलेज के लिए गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के अनुसार सभी शैक्षणिक संस्थानों को 50% क्षमता के साथ खोला जाएगा। स्कूल द्वारा सभी छात्रों को 2 मास्क को दिए जाएंगे। पानी टंकी, किचन, वॉशरूम को अच्छे से सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूल और कॉलेज में डिजिटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन उपलब्ध करवाए जाएंगे। सभी छात्रों के बीच 6 फीट की दूरी आवश्यक होगी।