
फोटो: The Hindu
बिहार में मई 25 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
बिहार में बढ़ते कोरोना के मद्देनज़र मई 15 को खुलने वाले लॉकडाउन को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के जरिये दी है। बिहार के मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ लॉकडाउन के स्थिति की समीक्षा करके यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में लगे लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव की वजह से इसे मई 25 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।