
फ़ोटो: Getty images
बिहार: तेजस्वी कर रहे बजट का विरोध, बिहार को बताया अपराध में प्रगति करता राज्य
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार राज्य सरकार के हालिया बजट को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। इसी के साथ बिहार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की है। बिहार को देश का दूसरा सबसे भ्रष्ट राज्य कहते हए तेजस्वी ने कहा- "हमारे रहते निश्चय एक आरंभ हुआ और हमलोगों के हटते ही इसमें भ्रष्टाचार शुरू हो गया। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल एजेंसी के सर्वे के मुताबिक बिहार दूसरा सबसे बड़ा भ्रष्ट राज्य है। यहां 75 फीसदी काम बिना घूस लिए नहीं होते।"