बीजेपी ने बिप्लव कुमार देब को बनाया त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के नेता माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने हैं जिसके बाद ये सीट खाली हुई है। ये सीट वैसे वर्ष 2028 को खाली होनी थी। जिसपर अब बिप्लब कुमार देब को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट के लिए चुनाव सितंबर 22 को होना है। चुनाव के एक घंटे बाद ही मतगणना भी की जाएगी।