बीजेपी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बताया परिवार बचाने का जरिया
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को परिवार बचाने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी को नहीं जोड़ सके वो भारत के कोने कोने में जाकर भारत जोड़ने में जुटे है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि देश जोड़ने का काम जितना भी किया है वो सब छलावा पार्टी का दिखता है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की राजनीति खतरे में है।