बिना ई-पास गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र पुलिस ने रोका
देश में कोरोना हालातों के बीच भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ छुट्टियां मनाने गोवा गए हैं। खबरों के मुताबिक पृथ्वी शॉ को पुलिस ने करीब एक घंटे तक रोके रखा, क्योकि पृथ्वी बिना ई-पास के गोवा जा रहे थे। रोके जाने के बाद उन्होंने ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। बता दें, आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है।