बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन
हिंदी सिनेमा के अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का जनवरी 29 को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर आर्टिस्ट एवं डायरेक्टर रह चुके हैं। इस बात पर दुःख जताते हुए एक्टर परेश रावल ने ट्वीट किया की ''दुख के साथ हमें जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहना पड़ रहा है, उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना जुड़ी हुईं हैं''। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।