बॉलीवुड के मशहूर चेहरे अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश भी आये कोरोना की चपेट में
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अर्जुन रामपाल ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। नील नितिन मुकेश ने भी अपने और अपने परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। नील नितिन और उनका परिवार सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डॉक्टर के निर्देशानुसार दवाईयां ले रहे हैं।