बुर्ज खलीफा ने दी खास अंदाज में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
हर वर्ष पूरे विश्व में अक्टूबर 2 यानि गांधी जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। इस बार बुर्ज खलीफा ने अलग प्रकार महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर यूएई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर नजर आई। साथ ही बुर्ज खलीफा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि "खुद वो बदलाव बनो जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं- महात्मा गांधी."।