भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का हुआ निधन
यूपी भाजपा में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का हृदयगति रूकने से निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोविड भी हुआ था, जिससे वो दो दिन पूर्व ही स्वस्थ हुए थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्ति किया है। सीएम योगी ने कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए क्षति है।