भांग की खेती को वैध बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश ने बनाया पैनल
हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग की खेती को वैध करने के मुद्दे का अध्ययन करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। पैनल एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सलाह पर विधायकों की एक कमेटी गठित की। समिति की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे और इसमें मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, विधायक पूर्णा ठाकुर, हंस राज और जनक राज इसके सदस्य होंगे।