भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के तीसरे वनडे के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के बाद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइज़री में लोगों को आज कुछ मार्गों से बचने के लिए कहा गया है। बता दें कि, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे आज फिरोजशाह कोटला ग्राउंड के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे होने वाला है। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण खेल के समय में बदलाव हो सकता है।