भारत दुनिया का सबसे असमानता वाला देश, 10 फीसदी लोगो के पास है कुल आय का 57 फीसदी हिस्सा
भारत दुनिया के असमानता वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 के अनुसार भारत की शीर्ष 10 फीसदी आबादी के पास कुल राष्ट्रीय आय का 57 फीसदी, जबकि एक फीसदी आबादी के पास 22 फीसदी है। वहीं, नीचे से 50 फीसदी आबादी की इसमें हिससेदारी मात्र 13 फीसदी है। इसमें यह भी कहा गया है कि भारत मे लैंगिक असमानता अधिक है। महिला श्रमिक की आय की हिस्सेदारी 18 फीसदी है।