भारत के खाद्य तेल आयात में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के खाद्य तेल के निर्यात पर रोक लगाने के बाद भारत का खाद्य तेल आयात इस साल मई में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,14,022 टन पर आ गया। जो कि पिछले साल 7,69,602 टन पर रहा। इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया है। भारत में आयात खाद्य तेल में सबसे ज्यादा हिस्सा 60 फीसदी के साथ पाम ऑयल का है। सोयाबीन तेल की 25 और सूरजमूखी तेल की 12 फ़ीसदी है।