भारत के लिए 2021 रहा पांचवा सबसे गर्म साल: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जनवरी 14 को बताया कि वर्ष 2021 वर्ष 1901 के बाद से पांचवा सबसे गर्म वर्ष रहा है। इसमें देश में औसत वार्षिक वायु तापमान सामान्य से 0.44 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वार्षिक जलवायु वक्तव्य 2021 में कहा कि 1901 के बाद वर्ष 2016, 2009, 2017, 2010 भी सबसे गर्म रहे है। सर्दियों और मॉनसून के बाद मौसम में गर्म तापमान ने योगदान दिया है।