भारत के तीन गांव हुए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन पुरस्कार के लिए नामित
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन पुरस्कार (UNWTO), द्वारा भारत के तीन गांवों को नामित किया गया है। नामित किए गए गांवों में मध्य प्रदेश का लाडपुरा खास गांव, मेघालय का कोंग्थोंग गांव और तेलंगाना का पोचमपल्ली गांव शामिल है। तीनों गांव को 'बेस्ट टूरिज्म विलेज' की श्रेणी में रखा गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एमपी के पर्यटन और प्रशासन की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए गर्व की बात बताई है।