
फोटो: India News
भारत में बांसुरी का 90 प्रतिशत निर्माण करने वाले पीलीभीत शहर को मिला ‘बांसुरी चौक'
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर को बांसुरी के निर्माण के साथ जिले के कनेक्शन को दर्शाने वाला अपना ‘बांसुरी चौक’ मिल गया है। ये चौक शहर में प्रवेश बिंदु को दर्शाता है, इसके पहले इसे असम चौक के रूप में जाना जाता था। पीलीभीत शहर हस्तनिर्मित उत्तम-गुणवत्ता वाली बांस की बांसुरी के लिए प्रसिद्ध है वहीं भारत में बांसुरी का 90 प्रतिशत हिस्सा यहीं निर्मित होता है। इन्हें मुख्य रूप से मुस्लिम कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है। जिसकी मांग अमेरिका और यूरोपीय देशों सहित विदेशों में भी है।