भारत में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा राजमार्ग
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 17 को घोषणा करते हुए कहा कि भारत सरकार 1,380 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस राजमार्ग का निर्माण कर रही है। यह विश्व का सबसे बड़ा राजमार्ग होगा। यह राजमार्ग जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट तक बनाया जाएगा पर अब सरकार इसे नरीमन पॉइंट तक ले जाने के बारे में सोच रही है। राजमार्ग का कार्य 2022 तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।