भारत में COVID-19 मामलों में दर्ज हुई तेज वृद्धि; पिछले 24 घंटों में 58,097 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनवरी पांच को जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने पिछले 24 घंटों में COVID-19 मामलों में 58,097 की तेज वृद्धि दर्ज की है। इस समय भारत में कोरोना के 2,14,004 सक्रिय मामले है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 15,389 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण को मात दी है, जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कुल 3,43,21,803 हो गई।