भारत में एंड्रॉइड 11 के साथ Samsung Galaxy M32 जल्द हो सकता है लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही भारत में Galaxy M32 लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी Galaxy M32 के सपोर्ट पेज पर जारी की गई है। हालांकि, यहां यह नहीं बताया गया है कि Galaxy M32 भारत में कब लॉन्च होगा। इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च करने की संभावना है। यह फोन एंड्रॉइड 11 के साथ आएगा। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम भी मिल सकता है।