भारत में फरवरी 15 को लांच होगा Poco M4 Pro 5G
POCO M4 Pro 5G भारत में अगले हफ्ते फरवरी 15 को लॉन्च किया जाएगा। पोको इंडिया ने ट्विटर हैंडल से 10 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी है। दरअसल चीन में पिछले साल Redmi Note 11 5G लॉन्च किया था। इसे ही रिब्रांड करके भारत में POCO M4 Pro के नाम से पेश किया जा रहा है। भारत में यह फोन ब्लू, येलो और ब्लैक कलर में आएगा। भारत में भी इसकी शुरुआती कीमत लगभग 21,200 रुपये के करीब होगी।