भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार है मारुति वैगनआर
भारत में वर्ष 2021 में मारुति सुजुकी वैगनआर की बिक्री सबसे अधिक हुई है। इस दौरान कार की 1,83,851 यूनिट बिकी है। भारत में आमतौर पर लोग कीमत से सबसे अधिक प्रभावित होते है। इस समय पर्सनल कारें लग्जरी न होकर जरुरत बन गई है। वहीं रूस में Lada Vesta सबसे अधिक बिकी है, जिसकी 1,31,698 यूनिट बिकी है। ब्राजील में Fiat की Strada पहली पसंद रही है। जबकि यूरोप में फॉक्सवैगन गोल्फ की 91,621 यूनिट बिकी है।