भारत में Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच हुई लाँन्च
Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च कर दी गई है। यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट और ब्लड में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करती है। इस स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस और वेदर अपडेट की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच में सैनिटाइजेशन रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन जैसे शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टवॉच में 1.28 इंच का आईपीएस डिस्पले, जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल मिल रहा है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 2,499 रुपये है।