भारत ने गेंहू पर प्रतिबंध के बाद अब तक लगभग एक दर्जन देशो में किया 18 लाख टन गेहूं का निर्यात
सरकार ने कहा कि भारत ने इस वित्त वर्ष में गेंहू पर प्रतिबंध के बाद अब तक लगभग 18 लाख टन गेहूं का निर्यात एक दर्जन देशों में किया है और कुछ देशों से अनाज की आपूर्ति के अनुरोधों पर विचार कर रहा है। केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया की जरूरतों को ध्यान में रखा है। भारत ने अपनी 1.38 अरब आबादी की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के साथ ऐसा किया है।