भारत ने जीता इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव के लिए UN अवार्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सितंबर 21 को जानकारी देते हुए बताया कि हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार जीता है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रधा मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में मदद की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया एक ट्वीट करके इस जीत की जानकारी साझा की।