भारत पर पिछले चार साल में 36.29 लाख से अधिक हुए साइबर अटैक
पिछले चार साल में देश के साइबर सुरक्षा में सेंध की 36.29 लाख कोशिशें हो चुकी हैं। जबकि 2021 में साइबर अटैक की सबसे ज्यादा कोशिशें की गईं हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कही हैं। सरकार ने साइबर सुरक्षा को बढ़ाने और साइबर हमलों को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय किए हैं। हमने कंप्यूटर और नेटवर्क सिक्योरिटी के लिए लेटेस्ट साइबर खतरों के बारे में लगातार अलर्ट और एडवाइजरी भी जारी की है।